डिफेंस एक्सपो में उमड़ा सारा शहर

 



लखनऊ में 5 फरवरी से चल रहे हैं डिफेंस एक्सपो 2020 में आज दर्शकों ने लाखों की तादाद में पहुंचकर 4 दिन का रिकॉर्ड तोड़ दिया। उल्लेखनीय है सूबे की राजधानी लखनऊ के वृंदावन योजना में 5 फरवरी को ग्यारहवीं डिफेंस एक्सपो का उद्घाटन  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। इस डिफेंस एक्सपो में लगभग 100 देशों ने हिस्सा लिया है। रक्षा उत्पाद से जुड़े लगभग 1000 उपकरण प्रदर्शन के लिए रखे गए हैं। 3 दिनों तक आमंत्रित आगंतुकों को।डिफेंस एक्सपो देखने की व्यवस्था थी। आम नागरिकों के लिए ₹2500 का एंट्री टिकट रखा था। 8 फरवरी को सबके लिए फ्री एंट्री कर दी गई इसका लाभ उठाने के लिए लखनऊ के कोने-कोने से लोगों का हुजूम डिफेंस एक्सपो स्थल की ओर उमड़ पड़ा। डिफेंस एक्सपो में पुलिस प्रशासन और केंद्रीय पुलिस ने बेहतरीन व्यवस्था की है लेकिन अनुमान से कई गुना ज्यादा भीड़ आ जाने से इंतज़ाम धरे के धरे रह गए। हालात यह हो गए कि रिजर्व पुलिस को बुलाकर उन्हें गेट पर हालात संभालने के लिए लगाया गया। आयोजन स्थल से पहले कई पार्किंग बनाई गई थी जो 3 दिनों में सूनी पड़ी थी लेकिन आज हालात यह थे कि सभी पार्किंगों में तिल रखने की भी जगह नहीं थी। पार्किंग फुल हो जाने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा और उन्हें कॉलोनी की गलियों और सड़क किनारे अपनी गाड़ी लावारिस हालत में छोड़कर कई किलोमीटर पैदल चलकर डिफेंस एक्सपो जाना पड़ा। आज यहां उत्सस जैसा माहौल था लोग अपने साथ खाने-पीने का सामान लेकर आए थे और मैदान में बिछी नेट पर समूह में बैठकर गपशप करते रहे और खाना खा रहे थे। प्रदर्शनी देखने आने वाले लोगों को सड़कों पर दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कुछ चार 
पहिया वाहन चालकों को पुलिसकर्मी बैरियर से अंदर आने की परमिशन दे रहे थे जो भीड़भाड़ वाली सड़क पर तेज गति से कार चला रहे थे। वाहन दूर पार्क करने की वजह से लोगों को कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ा। इसका फायदा स्टाल लगाकर सामान बेचने वालों ने किया उन्होंने कई गुना महंगे दामों पर सामान बेचा। पार्किंग के अंदर सुरक्षा व्यवस्था संभाल रहे उत्तर प्रदेश पुलिस के जवानों ने नाम ना छापने की शर्त पर बताया कि फूड पैकेट तो मिल जाता है लेकिन पीने की पानी की कोई व्यवस्था नहीं है, इसकी व्यवस्था हमें खुद करनी पड़ती है। नगरवासी डिफेंस एक्सपी के दीदार का बहुत बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। कई स्कूल, कॉलेज और इंस्टीट्यूट के छात्र भी अपने टीचरों के साथ डिफेंस एक्सपो में आए थे। उत्तर प्रदेश सैनिक स्कूल, मैनपुरी के छात्रों ने डिफेंस एक्सपो का सूक्ष्म अवलोकन किया। हालांकि आज कुछ स्टाल सूने पड़े हुए थे उस स्टाल का संचालन करने वाले सामान समेट कर वापस अपने ठिकाने की ओर चले गए थे। लाइव डेमो के रोमांच ने लोगों को  दांतो तले उंगली उंगली दबाने पर मजबूर कर दिया। पैराग्लाइडिंग, फाइटर प्लेन ग्रुप द्वारा हवा में कलाबाजियां, फाइटर प्लेन द्वारा आसमान में तिरंगा बनाना, बमबारी करना जैसे रोमांचक एवं हैरतअंगेज़  कारनामों को देखकर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाई। एक्सपो में दर्शक टैंक, राकेट लांचर, मिसाईल और दूसरे रक्षा उपकरणों पर सेल्फी लेने के लिए काफी उत्सुक दिखे।




 


8